नई दिल्ली। अमेरिका में फंसे हॉकी ओलंपियन अशोक दीवान की सहायता के लिए भारत सरकार ने मदद का हाथ बढ़ा दिया है। उनकी मदद के लिए सैन फ्रांसिस्कों स्थित भारतीय दूतावास से सम्पर्क कर हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिशें शुरू हो गई है। यह जानकारी केद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर दी।
किरण रिजिजू ने शुक्रवार को ट्वीट कर अशोक दीवान की खराब सेहत और चिकित्सकीय मदद पहुंचाए जाने की जानकारी ट्विटर पर साझा की गई। खेलमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘हॉकी ओलंपियन अशोक दीवान अमेरिका में फंसे हैं और अस्वस्थ हैं। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के माध्यम से हमसे सम्पर्क किया। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है, वे अशोक दीवान को तत्काल चिकित्सा प्राप्त करने के लिए डॉक्टर भेज रहे हैं।’
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी खेलमंत्री किरण रिजिजू ने कोविड-19 महामारी के प्रकोश के कारण देश-विदेश में फंसे खिलाड़ियों एवं स्पोर्ट्स स्टाफ भी मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि खेल और खेल की किसी भी संस्था के जुड़े लोगों को बेहतर सहायता मुहैया कराने के लिए वो और उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।