आईआईटी बॉम्बे देश का नंबर वन संस्थान बन गया है। क्यूएस रैंकिंग (QS India Ranking) में भारत के कुल 30 शैक्षणिक संस्थानों को जगह मिली है। क्यूएस की भारत 2020 रैंकिंग में आईआईएससी बंगलूरू दूसरे और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान मिला है। इससे पहले 2019 रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली चौथे स्थान पर था, जबकि रैंकिंग 2020 में आईआईटी दिल्ली की रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। वहीं, आईआईटी कानपुर की रैंकिंग पिछली बार की तरह ही छठे स्थान पर बरकरार रही। आगे हम आपको सभी संस्थानों की सूची दे रहे हैं।
लंदन में क्यूएस ने भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग 2020 जारी की। क्यूएस के रिसर्च डायरेक्टर बेन सोटर के मुताबिक, रैंकिंग में टॉप 70 से टॉप 100 संस्थानों को शामिल किया गया था। क्यूएस भारत रैंकिंग का यह दूसरा संस्करण था। इससे पहले पहली क्यूएस भारत रैंकिंग 2019 जारी गई थी। रैंकिंग में 157 संस्थानों का मूल्यांकन हुआ। 29 नए संस्थान शामिल हुए। कुल 21 निजी संस्थानों ने भी भाग लिया।
आगे पढ़ें, किस स्थान पर है आपका संस्थान
संस्थान का नाम |
2020 रैंकिंग |
2019 रैंकिंग |
आईआईटी बॉम्बे |
1 |
1 |
आईआईएससी बंगलूरू |
2 |
2 |
आईआईटी दिल्ली |
3 |
4 |
आईआईटी मद्रास |
4 |
3 |
आईआईटी खड्गपुर |
5 |
5 |
आईआईटी कानपुर |
6 |
6 |
दिल्ली विश्वविद्यालय |
7 |
8 |
हैदराबाद विश्वविद्यालय |
8 |
7 |
आईआईटी रुड़की |
9 |
9 |
आईआईटी गुवहाटी |
10 |
10 |
कोलकात्ता विश्वविद्यालय |
11 |
11 |
जादवपुर विश्वविद्यालय |
12 |
12 |
आईआईटी इंदौर |
13 |
18 |
सावित्रीबाई फूल्ले पुणे विश्वविद्यालय |
14 |
19 |
आईआईटी हैदराबाद |
15 |
16 |
अन्ना विश्वविद्यालय |
16 |
13 |
मुम्बई विश्वविद्यालय |
17 |
14 |
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज |
18 |
17 |
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय |
19 |
15 |
आईआईटी भुवनेश्वर |
20 |
21 |
जामिया मिल्लिया इस्लामिया |
21 |
28 |
इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई |
22 |
24 |
सिम्बिओसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनि) |
23 |
23 |
अलगप्पा विश्वविद्यालय |
24 |
20 |
आईआईटी रोपड़ |
25 |
21 |
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन |
26 |
26 |
एनआईटी तिरुच्चिराप्पल्ली |
27 |
29 |
वीआईटी |
28 |
44 |
एनआईटी राउरकेला |
29 |
27 |
थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी |
30 |
31 |