दिल्ली नगर निगम के तीनों निगमों के बकाये 13 हजार करोड़ रुपए फंड नहीं देने के आरोप में दिल्ली भाजपा के नेता और पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी भर में अपना विरोध प्रदर्शन जताने के लिए सड़कों पर उतार आए हैं। भाजपा ने नेता सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी के सभी 62 विधायकों के सरकारी आवार से बाहर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं तो वहीं भाजपा पार्षद अपने वार्डों में और जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौरहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी पार्टी नेताओं के साथ सत्तारूढ़ दल को घेरने के लिए सड़क पर उतार आए हैं और जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल गुप्ता ने कहा कि निगम के बकाया 13,000 करोड़ तो आपको देने पड़ेंगे CM साहब।
खुजरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए मनोज तिवारी, केजरीवाल जमकर कोसा
दिल्ली की तीनों निगमों के बकाया 13000 करोड़ जारी करने की माँग को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को खजूरी चौक पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद तिवारी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और बकाए 13 हजार करोड़ रुपए फंड नहीं देने पर केजरीवाल जमकर कोसा।
खुजरी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए मनोज तिवारी, केजरीवाल जमकर कोसा