भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस विश्व की 250 कंपनियों में से तीसरी सबसे सम्मानित कंपनी बन गई है। हालांकि पहले पायदान पर वीजा और दूसरे स्थान पर इटली की फेरारी शामिल है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस सूची में इंफोसिस टॉप 10 में अकेली भारतीय कंपनी है। बाकी सभी कंपनियां अमेरिका में स्थित हैं।

इंफोसिस ने लगाई 28 पायदान की छलांग
इस साल जारी फोर्ब्स की सूची में इंफोसिस ने 28 पायदान की छलांग लगाई है। पिछले साल यह कंपनी 31वें स्थान पर थी। बंगलूरू स्थित मुख्यालय वाली यह इकलौती भारतीय कंपनी है, जिसने यह गौरव हासिल किया है। हालांकि इस सूची में 50 फीसदी कंपनियां एशिया में स्थित हैं। वहीं अमेरिका की 59 कंपनियां और चीन, जापान व भारत की 82 कंपनियां शामिल हैं। कुल 18 भारतीय कंपनियों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
दुनिया की 10 सबसे सम्मानित कंपनियां
कंपनी/देश | रैंक |
वीजा, अमेरिका | 1 |
फेरारी, इटली | 2 |
इन्फोसिस, भारत | 3 |
नेटफ्लिक्स, अमेरिका | 4 |
पेपल, अमेरिका | 5 |
माइक्रोसॉफ्ट, अमेरिका | 6 |
वॉल्ट डिज्नी, अमेरिका | 7 |
टोयोटा मोटर, जापान | 8 |
मास्टरकार्ड, अमेरिका | 9 |
कोस्टको होलसेल, अमेरिका | 10 |
रैंकिंग के लिए यह था पैमाना
भरोसे, सामाजिक व्यवहार, उत्पाद-सेवाओं की क्षमता और नियोक्ता के तौर पर निष्पक्षता के आधार पर इनकी रैंकिंग की गई। सर्वे में 50 देशों के 15,000 लोगों को शामिल किया गया। पूरे विश्व में कार्यरत दो हजार कंपनियों में से केवल 250 कंपनियों को शामिल किया गया है।
रिलायंस नहीं है शामिल
फोर्ब्स की सूची में एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस लिस्ट में शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।
कंपनी | रैंक |
इन्फोसिस | 3 |
टीसीएस | 22 |
टाटा मोटर्स | 31 |
टाटा स्टील | 105 |
लार्सन एंड टूब्रो | 115 |
महिंद्रा एंड महिंद्रा | 117 |
एचडीएफसी | 135 |
बजाज फिनसर्व | 143 |
पीरामल एंटरप्राइजेज | 149 |
सेल | 153 |
एचसीएल टेक | 155 |
हिंडाल्को | 157 |
विप्रो | 168 |
एचडीएफसी बैंक | 204 |
सन फार्मा | 217 |
जनरल इंश्योरेंस कॉर्प | 224 |
आईटीसी | 231 |
एशियन पेंट्स | 248 |
आशा हैं हमने ऊपर दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट हुए होंगे अगर नहीं तो कृपया कमेन्ट के जरिये हमें बताएं। आज के इतिहास के बारे में और भी जानकारी हो तो वो भी हमें कमेन्ट के जरिये बताये हम इस लेख में जरुर अपडेट करेंगे।